Panchak 2019 : पंचक तिथि, पंचक कब से कब तक है 2019? पंचक में क्या करें क्या नहीं?
Panchak 2019, पंचक क्या है, Panchak Date 2019, पंचक कब है, 2019 में कब-कब आएगा पंचक, पंचक में क्या न करें, Panchak Calendar 2019 Date, Panchak Tithi 2019, पंचक 2019, पंचक कब से कब तक है 2019, Panchak Date with Start and End Timings 2019
Panchak 2019
हिन्दू पंचांग के अनुसार, महीने में ऐसे 5 दिन होते हैं जिन्हे अशुभ माना जाता है। इन पांच दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है और ना ही किसी नए कार्य का प्रारंभ किया जाता है। शास्त्रों में इन पांच दिनों को अशुभ बताया गया है जिन्हे पंचक कहते हैं।
पंचक क्या होता है?
पंचक, पांच नक्षत्रों के अशुभ संयोग को कहते हैं। शास्त्रों में शुभ और नए कार्यों के लिए इन पांच नक्षत्रों को अशुभ बताया गया है। भारतीय ज्योतिष शास्त्र का विस्तार से अध्ययन करने के लिए ग्रहों को पुनः 27 नक्षत्रों में बांटा गया है। इन 27 नक्षत्रों में अंतिम पांच नक्षत्र – धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र के संयोग को पंचक कहा जाता है।
Panchak Date 2019 : पंचक कब आता है?
एक महीने में 30 दिन होते है और नक्षत्र 27 होते हैं जिसके मुताबिक एक दिन एक नक्षत्र होता है। कई बार एक नक्षत्र दो दिन और दो नक्षत्र एक दिन पड़ जाते है। जब अंतिम नक्षत्र धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती आते है तो उन पांच दिनों को पंचक कहा जाता है।
पंचक में क्या न करें?
शास्त्रों के अनुसार, कुछ विशेष कार्य हैं जिन्हे पंचक के दौरान नहीं करना चाहिए। वे कार्य निम्नलिखित है –
- पंचक के दौरान लकड़ी, तेल, इंधन, छप्पर आदि से जुड़े काम और संग्रह नहीं करना चाहिए।
- पंचक में नई दुल्हन को लाना और विदा करना वर्जित माना जाता है।
- पलंग, खटिया, कुर्सी और सोफे का काम नहीं करवाना चाहिए।
- इस समय में दक्षिण दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है।
- इस समय में मकान की ढलाई नहीं करनी चाहिए। – Panchak date 2019
- पंचक के दौरान घर में कोई विशेष पूजा पाठ और शुभ कार्य नहीं करने चाहिए।
- इस समय में किसी भी तरह का नया काम, जमीन, जायदाद, वाहन आदि की खरीद बेच नहीं करनी चाहिए।
पंचक कैलेंडर 2019 डेट (Panchak 2019)
पंचक तिथि 2019
माह | पंचक प्रारंभ | पंचक समाप्त |
जनवरी 2019 पंचक |
9 जनवरी 2019 | 14 जनवरी 2019 |
फरवरी 2019 पंचक |
5 फरवरी 2019 | 10 फरवरी 2019 |
मार्च 2019 पंचक |
5 मार्च 2019 | 10 मार्च 2019 |
अप्रैल 2019 पंचक |
1 अप्रैल 2019 | 6 अप्रैल 2019 |
अप्रैल – मई 2019 पंचक |
28 अप्रैल 2019 | 3 मई 2019 |
मई 2019 पंचक |
25 मई 2019 | 30 मई 2019 |
जून 2019 पंचक |
22 जून 2019 | 27 जून 2019 |
जुलाई 2019 पंचक |
19 जुलाई 2019 | 24 जुलाई 2019 |
अगस्त 2019 पंचक |
15 अगस्त 2019 | 20 अगस्त 2019 |
सितंबर 2019 पंचक |
11 सितंबर 2019 | 16 सितंबर 2019 |
अक्टूबर 2019 पंचक |
9 अक्टूबर 2019 | 14 अक्टूबर 2019 |
नवंबर 2019 पंचक |
5 नवंबर 2019 | 10 नवंबर 2019 |
दिसंबर 2019 पंचक |
2 दिसंबर 2019 | 7 दिसंबर 2019 |