मिथुन संक्रांति 2018, पुण्य काल का शुभ मुहूर्त और दान करने का सही समय
मिथुन संक्रांति 2018 महा पुण्यकाल का शुभ मुहूर्त, मिथुन संक्रांति स्नान का शुभ समय, मिथुन संक्रांति क्यों मनाई जाती है, संक्रांति का महत्व, Mithuna Sankranti, Mithun Sankranti 2018, 2018 Mithuna Sankranti Date, Mithuna Sankranti 2018 Puja timing, मिथुन संक्रांति पुण्य काल का समय, Sankramanam Date, Auspicious Time For Mithuna Sankranti
Mithuna Sankranti 2018 : मिथुन संक्रांति हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण धार्मिक पर्वों में से एक है। जो हिन्दू कैलेंडर का तीसरा माह होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह साल का 3 महीना होता है और इस दिन सूर्य वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करता है। इसलिए इसे मिथुन संक्रांति कहा जाता है। ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन का व्यक्ति के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है इसलिए इस दिन पूजा का बहुत खास महत्व होता है। उड़ीसा में इस दिन को एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है जिसे राजा परबा कहा जाता है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को वर्षा ऋतू के आगमन के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर की कुवारीं कन्यायें सुन्दर और नये वस्त्र पहनकर गहने आदि पहनती है जबकि शादी शुदा महिलाएं इस दिन घर के काम-काज से छुट्टी लेकर घर में उत्सव मनाती है। इस दिन लोग राजा गीत भी गाते है जो इस राज्य का folk song है।
मिथुन संक्रांति की परंपराएं :-
हिन्दू धर्म अनुसार मिथुन संक्रांति के दिन कपडे उपहार और दान में देने का बहुत खास महत्व होता है। इस दिन लोग भगवान विष्णु और माँ धरती का पूजन करते है। उड़ीसा में रहने वाले बहुत से लोग इस दिन उड़ीसा की पारंपरिक पोशाक पहनते है और विशेष पूजा का आयोजन करते है। पूजन के लिए माँ धरती का स्वरुप मानकर एक पत्थर को फूलों से सजाया जाता है और उसका पूजन किया जाता है। यह पूजा वर्षा ऋतू के आगमन की तैयारियों के रूप में की जाती है।
इस दिन की अन्य परंपराओं में से एक है राजा परबा, जिसमे लड़कियां पेड़ पर झूले डालकर झुला झूलती है और लोक गीत गाती है। मिथुन संक्रांति को मुख्य रूप से जरुरतमंदों को कपडें दान में देने के लिए जाना जाता है। इस दिन चावल का सेवन करना अच्छा नहीं होता इसलिए इस दिन चावल का सेवन नहीं किया जाता।
Auspicious time for Mithuna Sankranti 2018 :
मिथुन संक्रांति 2018
वर्ष 2018 में मिथुन संक्रांति 15th जून 2018, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी।
मिथुन संक्रांति पुण्य काल शुभ मुहूर्त
15th जून 2018 को मनाई जाने वाली संक्रांति पुण्य काल मुहूर्त = 11:52 से 18:16 तक।
मुहूर्त की अवधि = 6 घंटा 24 मिनट की होगी।संक्रांति काल दोपहर 11:52 मिनट पर होगा।
संक्रांति के दिन महापुण्य काल का शुभ मुहूर्त = 11:52 से 12:16 तक।
मुहूर्त की अवधि = 0 घंटा 24 मिनट की होगी।