Maha Shivratri 2019 : शिवरात्रि कब है 2019? शिवरात्रि तिथि और पूजा मुहूर्त
Maha Shivratri 2019, शिवरात्रि कब है 2019, शिवरात्रि तिथि और पूजा मुहूर्त, Shivratri Date 2019, Shivratri Muhurat, Mahashivratri Tithi Muhurat, शिवरात्रि 2019, Mahashivratri Kab Hai, Shivratri in 2019, Shivratri Puja Muhurat, शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त, शिवरात्रि निशीथ काल पूजा मुहूर्त, शिवरात्रि मुहूर्त, महाशिवरात्रि तिथि और मुहूर्त 2019
शिवरात्रि 2019
महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है जिसे सभी क्षेत्रों में बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है। अमांत कैलेंडर के अनुसार शिवरात्रि माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जबकि पुर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार यह फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। पुर्णिमांत और अमांत दोनों पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि एक ही दिन मनाई जाती है, इसलिए अंग्रेजी कैलेंडर में पर्व की तारीख वही रहती है।
महाशिवरात्रि का महत्व
ऐसे तो प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है। पर उन सभी में सबसे महत्वपूर्ण फाल्गुन कृष्ण पक्ष की शिवरात्रि होती है। माना जाता है फाल्गुन माह की शिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन व्रत रखना बहुत लाभकारी होता हैं। कुछ लोगों का मानना है की शिवरात्रि का व्रत रखने से मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।
भगवान भोले के भक्त महाशिवरात्रि का इंतजार बड़ी बेसब्री से करते हैं। इस दिन प्रातःकाल से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है। माना जाता है, अगर पूरी निष्ठां के साथ शिवरात्रि के दिन भगवान भोले की पूजा की जाए तो व्रती की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन शिवलिंग पर फूल, बेलपत्र, दूध, बेर अर्पित करने का भी खास महत्व होता है।
शिवरात्रि का पर्व
महाशिवरात्रि की पावन पर्व में शिव मंदिरों में प्रातःकाल से ही खूब रौनक दिखती है। मंदिरों में प्रातःकाल से ही शिवभक्तों का तांता लग जाता है। और मंदिर में “ॐ नमः शिवाय” मंत्र की गूंज सुनाई देती है। हर कोई भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए पूजा करता है। शिवरात्रि के दिन शिव जी को दूध और गंगा जल से अभिषेक कराने की भी प्रथा है।
शिवरात्रि कब है 2019? Shivratri 2019
महा शिवरात्रि 2019 में 4 मार्च 2019, सोमवार को है।
शिवरात्रि पूजा मुहूर्त (Maha Shivratri Vrat Puja Timings)
निशीथ काल पूजा मुहूर्त = 24:07 से 24:57 बजे।
शिवरात्रि व्रत पारण समय = 06:46 से 15:26 बजे (5 मार्च 2019, मंगलवार)
Shivratri Tithi 2019
चतुर्दशी तिथि आरंभ = 4 मार्च 2019, सोमवार 16:28 बजे।
चतुर्दशी तिथि समाप्त = 5 मार्च 2019, मंगलवार 19:07 बजे।