गृह प्रवेश मुहूर्त तिथि 2020 :- कब करें गृह प्रवेश मुहूर्त 2020 में? (When is Griha Pravesh Shubh Muhurat Date in 2020?)
नए घर में प्रवेश शुभ मुहूर्त को देखकर ही करना चाहिए। गृह प्रवेश के लिए कौनसे नक्षत्र में गृह प्रवेश करना चाहिए, कौनसी तिथि शुभ होती है, किस महीने में गृह प्रवेश किया जाता है, इन सभी बातो का ध्यान में रखते हुए मुहूर्त निकलवाना चाहिए। ताकि नए घर में खुशिया, शांति, धनदौलत और बरकद हमेशा बनी रहे। गृह प्रवेश का नक्षत्र और गृह स्वामी का नक्षत्र एक होना चाहिए।
गृह प्रवेश मुहूर्त का अपना मुहूर्त चक्र होता है इसीलिए कभी भी कोई अन्य मुहूर्त या योग को देखकर गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। बहुत कम लोग ही उचित मुहूर्त में गृहप्रवेश करते है।
कौनसे नक्षत्र में गृह प्रवेश करना चाहिए? (Which Nakshtra is Good for Griha Pravesh?)
नये घर में प्रवेश से पहले मृगशिरा, रेवती, चित्रा,अनुराधा, उत्तराफाल्गुनी , उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, रोहिणी, स्वाति, पुनर्वसु , श्रवण, घनिष्ठा, शतभिषा नक्षत्र में वास्तुपूजा और हवन करने के बाद ही नए घर में रहने के लिए जाना चाहिए।
गृह प्रवेश के लिए शुभ दिन कौनसा है 2020 में? (Which Day is Good for Griha Pravesh?)
नूतन गृह प्रवेश सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन किया जाता है।
गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि और शुभ लग्न कौन कौन से होते है? (Which Tithis and Lagn are Auspicious for Griha Pravesh?)
गृह प्रवेश के लिए शुभ तिथि द्वितीया, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी
और लग्न द्वितीया, पंचमी, अष्टमी, एकादशी उत्तम है। तृतीया, षष्ठी, नवमी, द्वादशी मध्यम है।
शुभ लग्न गृह प्रवेश 2020 के लिए – शुद्धि लग्न से प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी, नवमी, दशमी, एकादशी स्थानों में शुभ ग्रह शुभ होते है। तृतीया, षष्ठी, एकादशी स्थानों में पापग्रह शुभ होते है। चतुर्थी, अष्टमी स्थानों में कोई ग्रह नहीं होना चाहिए।
कौनसा माह गृह प्रवेश के लिए शुभ है? (Which Months are Auspicious for Griha Pravesh?)
हिंदी माह गृह प्रवेश 2020 के लिए वैशाख, ज्येष्ठ, माघ , फाल्गुन ,कार्तिक, मार्गशीर्ष में किया गया गृह प्रवेश शुभ फल देता है।
आइये जानते है 2020 में कब कब नूतन गृह प्रवेश किया जा सकता है? (When are the Auspicious Date for New House Entry?)
यहां हम हर माह के हिसाब से गृह प्रवेश के मुहूर्त बता रहे है।
जनवरी 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for Griha Pravesh in January 2020
दिनांक |
दिन | तिथि | नक्षत्र |
15 जनवरी 2020 | बुधवार | पंचमी | उत्तराफाल्गुनी |
17 जनवरी 2020 | शुक्रवार | सप्तमी | चित्रा |
20 जनवरी 2020 | सोमवार | एकादशी | अनुराधा |
30 जनवरी 2020 | गुरूवार | पंचमी | रेवती |
31 जनवरी 2020 | शुक्रवार | षष्ठी | रेवती |
फरवरी 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for New House Entry in February 2020
दिनांक | दिन | तिथि | पंचमी |
13 फरवरी 2020 | गुरूवार | पंचमी | चित्रा |
14 फरवरी 2020 | शुक्रवार | षष्ठी | चित्रा |
20 फरवरी 2020 | गुरूवार | द्वादशी | उत्तराषाढ़ा |
21 फरवरी 2020 | शुक्रवार | त्रयोदशी | उत्तराषाढ़ा |
26 फरवरी 2020 | बुधवार | तृतीया | उत्तराभाद्रपद |
मार्च 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for Griha Pravesh in March 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
8 मार्च 2020 | रविवार | द्वादशी | पुष्य |
11 मार्च 2020 | बुधवार | द्वितीया | चित्रा |
अप्रैल 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for New House Entry in April 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
15 अप्रैल 2020 | बुधवार | अष्टमी | उत्तराषाढ़ा |
18 अप्रैल 2020 | शनिवार | एकादशी | शतभिषा |
20 अप्रैल 2020 | सोमवार | त्रयोदशी | उत्तराभाद्रपद |
22 अप्रैल 2020 | बुधवार | चतुर्दशी / अमावस्या | रेवती |
27 अप्रैल 2020 | सोमवार | चतुर्थी | मृगशिरा |
30 अप्रैल 2020 | बुधवार | सप्तमी | पुष्य |
मई 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for Griha Pravesh in May 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
4 मई 2020 | सोमवार | एकादशी | उत्तराफ़ाल्गुनी |
8 मई 2020 | शुक्रवार | प्रतिपदा | विशाखा |
9 मई 2020 | शनिवार | द्वितीया | अनुराधा |
14 मई 2020 | गुरूवार | सप्तमी | घनिष्ठा |
18 मई 2020 | सोमवार | एकादशी | उत्तराभाद्रपद |
20 मई 2020 | बुधवार | त्रयोदशी | अश्विनी |
25 मई 2020 | सोमवार | तृतीया | मृगशिरा |
27 मई 2020 | बुधवार | पंचमी | पुष्य |
जून 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for New House Entry in June 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
12 जून 2020 | शुक्रवार | सप्तमी | शतभिषा |
15 जून 2020 | सोमवार | दशमी | रेवती |
24 जून 2020 | बुधवार | तृतीया | पुष्य |
27 जून 2020 | शनिवार | सप्तमी | उत्तराफ़ाल्गुनी |
जुलाई 2020, अगस्त 2020, सितम्बर 2020 और अक्टूबर 2020 में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है – There is no Auspicious Date in July 2020, August 2020, September 2020 and October 2020
नवंबर 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for Griha Pravesh in November 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
25 नवंबर 2020 | बुधवार | एकादशी | उत्तराभाद्रपद |
26 नवंबर 2020 | गुरूवार | द्वादशी | रेवती |
दिसंबर 2020 के गृह प्रवेश मुहूर्त – Auspicious Date for New House Entry in December 2020
दिनांक | दिन | तिथि | नक्षत्र |
2 दिसंबर 2020 | बुधवार | द्वितीय | मृगशिरा |
9 दिसंबर 2020 | बुधवार | नवमी | उत्तराफ़ाल्गुनी |
10 दिसंबर 2020 | गुरूवार | दशमी | उत्तराफ़ाल्गुनी |
11 दिसंबर 2020 | शुक्रवार | एकादशी | चित्रा |